लाइव न्यूज़ :

मप्र: दिवाली के दिन भोपाल में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' एवं इंदौर में 'खराब' रही

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:21 IST

Open in App

भोपाल, पांच नवंबर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि दिवाली के दिन पटाखे जलाने की वजह से राज्य की राजधानी भोपाल में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बेहद खराब' और इंदौर में 'खराब' की श्रेणी में दर्ज किया गया।

एमपीपीसीबी के एक वैज्ञानिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से शुक्रवार को सुबह छह बजे तक वायु गुणवत्ता मापी गई। मध्य प्रदेश के अन्य दो प्रमुख शहरों ग्वालियर और जबलपुर में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।

एमपीपीसीबी की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में पीएम-10 या धूल कणों का स्तर सामान्य 118.8 के मुकाबले 350.2 रहा। वहीं, इंदौर के आवासीय क्षेत्रों में सामान्य 102.20 के मुकाबले यह 236.40 रहा।

ग्वालियर के रिहायशी इलाकों में जहां पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी गई थी, वहां पीएम-10 का स्तर सामान्य 159.9 के मुकाबले 113.7 दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में सामान्य 85 के मुकाबले यह स्तर 165 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब