लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: नेपाल के रास्ते 50 कोरोना संक्रमितों को बिहार भेजने का प्लान, जालिम मुखिया रच रहा साजिश

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2020 07:28 IST

नेपाल में रहने जालिम मुखिया भारत में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रह रहा है. इस बात की जानकारी एसएसबी ने पश्चिम चंपारण के डीएम को दी है. पश्चिम चंपारण से नेपाल की सीमा लगती है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि किसी को घुसने नहीं दिया जाएगा.बिहार में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित इलाका सिवान है, राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 60 से ज्यादा मामले आ चुके हैं

नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमण फैलाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक गोपनीय पत्र से यह खुलासा हुआ है कि नेपाल में बैठा दहशतगर्द बिहार में कोरोना संक्रमण को फैलाने की घिनौनी साजिश रच रहा है. इसके बाद पश्चिम चंपारण के डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर अलर्ट किया है कि नेपाल के पारसा जिले का रहने वाला जालिम मुखिया भारत में कोरोना महामारी फैलाने की योजना बना रहा है. एसएसबी ने 3 अप्रैल 2020 को पत्र लिखकर पश्चिम चंपारण डीएम कुंदन कुमार को पूरी साजिश की जानकारी दी थी. एसएसबी की तरफ से अलर्ट जारी होने के बाद डीएम ने पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों को इसे लेकर अलर्ट मोड में रहने को कहा है.

डीएम ने अपने पत्र में आगाह करते हुए लिखा है कि 40 से 50 समुदाय विशेष के भारतीय नागरिकों के भारत आने की सूचना है. अनुरोध है कि भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बरती जाए तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ाई से निगरानी की जाए. एसएसबी के खुफिया इनपुट के मुताबिक बिहार से सटे नेपाल की सीमा का इस्तेमाल भारत में 50 कोरोना संक्रमित लोगों को लाने की तैयारी है. बिहार के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि किसी को घुसने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एसएसबी ने यह नहीं कहा है कि नेपाल से लोग घुसपैठ कर के आए गए हैं. हमने पुलिस को अलर्ट कर दिया है और इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी दे दी गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोपनीय पत्र में बकायादा कोरोना संदिग्धों के धर्म के बारे में भी जिक्र किया गया है. साथ ही योजना के मास्टर माइंड जालिम मुखिया के नाम का उल्लेख किया गया है. इस शख्स पर भारत विरोधी काम करने का आरोप है.

कौन है जालिम मुखिया

जालिम मुखिया नेपाल के परसा जिला के सेरवा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का रहने वाला है .वह नेपाल-भारत से हथियार के अवैध सप्लाई और एफआईसीएन तस्करी में भी शामिल है. जानकारी के अनुसार जालिम मुखिया नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का सक्रिय सदस्य है. यह पहले माओवादी संगठन का भी सदस्य था.

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाबिहारबिहार में कोरोनानेपालकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससिवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे