लाइव न्यूज़ :

माउंटबेटन और सरदार पटेल ने भी कश्मीर मुद्दे को यूएन में ले जाने का दिया था सुझाव: फारुख अब्दुल्ला ने अमित शाह के बयान पर दिया जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2023 18:09 IST

नेहरू द्वारा कश्मीर मुद्दे को यूएन में ले जाने के विषय पर अब्दुल्ला ने कहा, "उस समय और कोई रास्ता नहीं था, लॉर्ड माउंटबेटन और सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी सुझाव दिया था कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में जाना चाहिए।"

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के पटल पर पीओके को लेकर देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला। वहीं संसद के बाहर शाह के बयान पर मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा,  "...उस समय, पुंछ और राजौरी को बचाने के लिए सेना को हटाया गया था। अगर ऐसा नहीं किया गया होता, तो पुंछ और राजौरी भी पाकिस्तान में चला जाता।" वहीं नेहरू द्वारा कश्मीर मुद्दे को यूएन में ले जाने के विषय पर अब्दुल्ला ने कहा, "उस समय और कोई रास्ता नहीं था, लॉर्ड माउंटबेटन और सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी सुझाव दिया था कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में जाना चाहिए।"

आपको बता दें कि इससे पहले अमित शाह ने कहा, "दो बड़ी गलतियां (पूर्व पीएम) पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में उनके लिए हुए निर्णयों से हुईं, जिसके कारण कश्मीर को कई वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा। पहला है, जब हमारी सेना जीत रही थी तब  युद्धविराम की घोषणा करना। सीजफायर लगाया गया, अगर तीन दिन बाद सीजफायर होता तो पीओके आज भारत का हिस्सा होता...दूसरा है अपने आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना।''

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजवाहरलाल नेहरूअमित शाहUN
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos