लाइव न्यूज़ :

एक हजार से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन, जारी किया बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 14:11 IST

बयान के मुताबिक, 'इस कानून के जरिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से उत्पीड़न के शिकार शर्णार्थियों को नागरिकता देने की मांग पूरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में कहा गया है कि हम भारत की संसद को बधाई देते हैं जिसने भुला दिए गए अल्पसंख्यकों की सुध ली।बयान के मुताबिक, 'हमारा मानना है कि सीएए से भारत के सेकुलर संविधान को कोई क्षति नहीं पहुंचती

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के एक हजार से ज्यादा शिक्षाविदों ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर हम इस कानून का समर्थन करते हैं। बयान के मुताबिक, 'इस कानून के जरिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से उत्पीड़न के शिकार शर्णार्थियों को नागरिकता देने की मांग पूरी हुई है। 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता फेल होने के बाद तमाम विचार धाराओं की पार्टियों ने मांग की थी कि ऐसे लोगों को नागरिकता दी जाए जिनमें से अधिकांश दलित हैं।'

बयान में कहा गया है कि हम भारत की संसद को बधाई देते हैं जिसने भुला दिए गए अल्पसंख्यकों की सुध ली। बयान के मुताबिक, 'हमारा मानना है कि सीएए से भारत के सेकुलर संविधान को कोई क्षति नहीं पहुंचती क्योंकि यह किसी भी देश के किसी भी धर्म के व्यक्ति की भारत की नागरिकता प्राप्त करने से नहीं रोकता। ना ही यह नागरिकता हासिल करने का क्राइटेरिया बदलता है। ' इस बयान में लोगों से अपील की गई है कि बिना किसी प्रोपेगेंडा में फंसे शांति बहाली की कोशिश करनी चाहिए।

इस बयान पर देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के एक हजार से ज्यादा शिक्षाविदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर, असिस्टेंड प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इसके अलावा कुछ विदेशी कॉलेज के लोग भी शामिल हैं। वैज्ञानिक, एम्स, आईआईटी, आईआईएम और कानून के छात्रों ने भी इस कानून के लिए समर्थन जताया है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत