लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के हिंगोली में 750 से अधिक पक्षियों को शनिवार को मारा जायेगा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:09 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 22 जनवरी महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को पोल्ट्री फार्म के 764 पक्षियों को मारा जायेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग ने हिंगोली शहर से 50 किलोमीटर दूर स्थित पिंपरी खुर्द गांव स्थित पोल्ट्री फार्म के मृत पक्षियों के नमूने भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे थे और उनमें ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ की पुष्टि हुई है।

पशुपालन विभाग के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रशासन ने गांव में एक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पिंपरी खुर्द में 16 जनवरी को 24 मुर्गियां मरी हुई पाई गई थी इसके बाद पांच और मुर्गियों की मौत हुई।

उनके नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिंपरी खुर्द में जिन पक्षियों की मौत हुई थी, उनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। हमारे सर्वेक्षण में संक्रमण प्रभावित क्षेत्र में कुल 764 पक्षी पाए गए है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन पक्षियों को शनिवार को मारा जायेगा। ये सभी पोल्ट्री फार्म के पक्षी हैं।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिंपरी खुर्द के पास स्थित एक अन्य गांव, कृष्णपुर में नौ पक्षी बृहस्पतिवार को मृत पाए गए थे। उन्होंने बताया कि उनके नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos