बड़ी संख्या में लोगों के घर पहुंचने का दावा, सरकारी सूत्र ने कहा- 30 अप्रैल से 12 मई के बीच 66 लाख से ज्यादा लोगों ने एक राज्य से दूसरे की यात्रा की

By भाषा | Published: May 23, 2020 05:48 AM2020-05-23T05:48:15+5:302020-05-23T05:48:15+5:30

सूत्रों ने कहा कि 30 अप्रैल से छह मई के बीच कुल 27.15 लाख लोगों ने जबकि सात मई से 12 मई के बीच 39.71 लाख लोगों ने एक राज्य से दूसरे राज्य का सफर किया।

More than 66 lakh people traveled from one state to another between 30 April and 12 May: govt sources | बड़ी संख्या में लोगों के घर पहुंचने का दावा, सरकारी सूत्र ने कहा- 30 अप्रैल से 12 मई के बीच 66 लाख से ज्यादा लोगों ने एक राज्य से दूसरे की यात्रा की

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदेश में 30 अप्रैल से 12 मई के बीच 66 लाख से अधिक लोगों ने एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा की है।यह दर्शाता है कि इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर पहुंचे हैं।

देश में 30 अप्रैल से 12 मई के बीच 66 लाख से अधिक लोगों ने एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा की है। यह दर्शाता है कि इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर पहुंचे हैं। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि 30 अप्रैल से छह मई के बीच कुल 27.15 लाख लोगों ने जबकि सात मई से 12 मई के बीच 39.71 लाख लोगों ने एक राज्य से दूसरे राज्य का सफर किया।

वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रेलवे एक मई से 2,317 श्रमिक विशेष ट्रेनों के जरिये 31 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचा चुका है।

Web Title: More than 66 lakh people traveled from one state to another between 30 April and 12 May: govt sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे