लाइव न्यूज़ :

देश भर में अब तक 23 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश भर में अब तक 23 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं और टीकाकरण के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या इसके कारण मौत होने का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है।

मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 12वें दिन बुधवार को शाम छह बजे तक 41,599 सत्रों में कुल 23,28,779 लोगों को टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज (बुधवार को) 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शाम छह बजे तक 5,308 सत्रों में 2,99,299 लोगों का टीकाकरण किया गया।’’ अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

मंत्रालय ने कहा, "देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि अब तक कुल 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यह कुल लोगों का 0.0007 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में, एक व्यक्ति को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे 23 जनवरी को टीका लगाया गया था और 24 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ‘बैक्टीरियल सेप्सिस’ से पीड़ित है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल नौ मौतों की सूचना है। इनमें से कोई भी मौत कोविड​​-19 टीकाकरण के कारण नहीं हुई है।

पिछले 24 घंटों में ओडिशा के 23 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड​​-19 टीकाकरण के कारण गंभीर या गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या मौत होने का कोई मामला अब तक नहीं आया है।

मंत्रालय ने टीकाकरण अभियान के 12वें दिन शाम छह बजे तक टीकाकरण के बाद 123 प्रतिकूल प्रभाव की सूचना मिली है।

मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनमें से 79 प्रतिशत लोग पांच राज्यों -कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक