लाइव न्यूज़ :

मप्र में 15 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके लगे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:19 IST

Open in App

भोपाल, 21 जून मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोमवार से शुरु किये गये टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 लाख टीके के लक्ष्य के मुकाबले 15 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए, जो एक रिकॉर्ड है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया , ‘‘ यह पूरे देश में किए गए कुल टीकाकरण का 20 प्रतिशत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री चौहान के निरंतर प्रयासों और प्रदेश के जनभागीदारी मॉडल से टीकाकरण अभियान को अपार सफलता मिली है। प्रदेश में 15 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया जो कि देश में किए गए कुल टीकाकरण का लगभग 20 प्रतिशत है।’’

चौहान ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके द्वारा राज्यों को नि:शुल्क टीके देने के निर्णय से टीकाकरण महाअभियान सफल हुआ है। टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से अव्वल रहा है। सभी को धन्यवाद।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। टीकाकरण अभियान 21 जून के बाद भी जारी रहेगा। कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने के अभियान में एक लाख से अधिक पंजीकृत कोरोना स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के तहत प्रदेश में सात हजार केंद्रों पर 35 हजार कर्मचारी तैनात किए गये थे। मुख्यमंत्री चौहान सहित प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, एवं भाजपा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए सोमवार को सक्रिय रहे।

प्रदेश सरकार ने टीकाकरण के लिए सोमवार को 19 लाख टीके उपलब्ध कराए थे।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत में मुख्यमंत्री चौहान ने दतिया जिले में एक कार्यक्रम में कहा , ‘‘ महामारी को हराने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है और सभी के लिए सुरक्षा जरुरी है।’’

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को दतिया, भोपाल और बुधनी (उनका विधानसभा क्षेत्र) में टीकाकरण अभियान में शामिल हुए। जबकि प्रदेश के मंत्रियों ने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस अभियान में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले