लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 15-18 आयु वर्ग के 15 लाख से ज्यादा किशोर: विज

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 दिसंबर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोविड रोधी टीकाकरण के लिए 15-18 साल आयु वर्ग के 15 लाख से अधिक किशोर पात्र हैं और उन्हें तीन जनवरी से टीका लगाना शुरू किया जाएगा।

विज ने कहा कि उनके लिए एक जनवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा जबकि मौके पर ही पंजीकरण कराने की भी व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी से कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

विज ने कहा कि कुल 15.40 लाख किशोर टीका लगवाने के पात्र हैं। उनके लिए एक अलग कतार होगी और उनके टीकाकरण के लिए समर्पित कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुमकिन हुआ तो उनके लिए अलग टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस आयु वर्ग के किशोरों को केवल ‘कोवैक्सीन’ की खुराक लगेगी।

उन्होंने कहा कि अगले महीने से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और गंभीर बीमारी से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लिए "एहतियाती खुराक" (तीसरी खुराक) की व्यवस्था की गई है और यह उन्हें लगाई जाएगी जिन्होंने कम से कम नौ महीने पहले टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं।

बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग पांच लाख है और गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या तकरीबन 5.78 लाख है।

विज ने कहा कि रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्थापित जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला को संचालित करने के लिए प्रमाण पत्र मिल गया है और यह प्रयोगशाला जल्द ही शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण