लाइव न्यूज़ :

मोरबी हादसा: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अस्पताल की रंगाई-पुताई, AAP ने साधा निशाना, कांग्रेस बोली- त्रासदी का इवेंट

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2022 08:03 IST

पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में मोरबी का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले मोरबी के सिविल अस्पताल में रंगाई-पुताई और मरम्मत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और आप ने दावा किया है कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए मोरबी के सिविल अस्पताल को चमकाया जा रहा है।रविवार शाम पुल टूटने के हादसे के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी का दौरा कर सकते हैं।'आप' ने अस्पताल में मरम्मत और रंगाई-पुताई को फोटोशूट की तैयारी करार दिया है, कांग्रेस ने इसे 'त्रासदी का इवेंट' कहा है।

मोरबी: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम पुल टूटने के हादसे के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां दौरा कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले मोरबी में अस्पताल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इसमें अस्पताल में रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम होते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन सोमवार से एक्टिव हो गया है और तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अस्पताल में मरम्मत और रंगाई-पुताई के काम की तस्वीरें साझ कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने इसे फोटोशूट की तैयारी करार दिया है, वहीं कांग्रेस ने इसे त्रासदी का इवेंट कहा है।

आम आदमी पार्टी ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि पीएम के फोटोशूट में घटिया बिल्डिंग की पोल न खुल जाए। 141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है..'

वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'त्रासदी का इवेंट, कल पीएम मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं। पीएम मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।'

इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात में मोरबी पुल टूटने के मामले पर सोमवार रात एक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधीनगर में राजभवन में हुई बैठक में प्रधानमंत्री को घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, मुख्य सचिव पंकज कुमार और गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

बता दें कि मोरबी में मच्छु नदी पर बना करीब एक सदी पुराना केबल पुल रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे टूट गया था। इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद फिर से जनता के लिए खोला गया था। पुल जब टूटा तो बड़ी संख्या में लोग उस पर मौजूद थे।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत