लाइव न्यूज़ :

मोरबी पुल हादसे से गुजरात सरकार ने लिया सबक, पुल के रख-रखाव पर जल्द लाएगी एक समान नीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 21:11 IST

आरएंडबी विभाग के 1990 के परिपत्र के अनुसार, जिला स्तर के इंजीनियर को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुल का हर साल दो बार निरीक्षण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजिला स्तर के इंजीनियर को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुल का हर साल दो बार निरीक्षण करेंगेपर्यवेक्षण रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने वाले और संरचना को ठीक बताने वाले किसी भी हादसे के लिए जिम्मेदार होंगे

अहमदाबाद:गुजरात सरकार ने सोमवार को उच्च न्यायालय को बताया कि वह नगर पालिकाओं और नगर निगमों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुलों के रखरखाव के लिए एक समान नीति लाएगी। महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने पिछले साल अक्टूबर में मोरबी में मच्छू नदी पर ब्रिटिश काल के एक पुल के टूटने की घटना के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत को इससे अवगत कराया। प्रधान न्यायाधीश सोनिया गोकानी और न्यायमूर्ति संदीप भट्ट की पीठ मंगलवार को भी याचिका पर सुनवाई करेगी। 

मोरबी में पुल टूटने की घटना में 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान, त्रिवेदी ने पीठ को सूचित किया कि 1990 में जारी एक परिपत्र के रूप में राज्य सड़क और भवन विभाग (आर एंड बी) द्वारा प्रबंधित पुलों के रखरखाव और निरीक्षण के लिए एक नीति मौजूद है।

हालांकि, नगर पालिकाओं और नगर निगमों के मामलों से संबंधित शहरी विकास विभाग (यूडीडी) ने ऐसी कोई नीति नहीं तैयार की। त्रिवेदी ने अदालत से कहा कि सड़क और भवन विभाग का 1990 का परिपत्र यूडीडी के तहत आने वाले पुलों पर लागू नहीं होता है, जिसमें मोरबी में गिर गया पुल भी शामिल है। 

आरएंडबी विभाग के 1990 के परिपत्र के अनुसार, जिला स्तर के इंजीनियर को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुल का हर साल दो बार निरीक्षण करेंगे। परिपत्र के अनुसार पर्यवेक्षण रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने वाले और संरचना को ठीक बताने वाले किसी भी हादसे के लिए जिम्मेदार होंगे। 

यूडीडी के तहत आने वाले पुलों के मामले में जिम्मेदारी तय करने के बारे में मुख्य न्यायाधीश गोकानी के पूछने पर त्रिवेदी ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में एक सप्ताह में नीति लेकर आ रही है। उन्होंने अदालत को सूचित किया, ‘‘नीति प्रक्रियाधीन है और हम इसे यहां रिकॉर्ड में रखेंगे। यूडीडी द्वारा इसे तैयार किया जा रहा है। हम नगर निगमों और नगर पालिकाओं के लिए समग्र नीति लेकर आएंगे।’’

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :गुजरातGujarat High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?