मोरबी हादसे को देखते हुए मैंने 5 यात्राएं स्थगित कर दी, बोले अशोक गहलोत- मुझे दुख हुआ पीएम कार्यक्रम कर रहे थे

By अनिल शर्मा | Published: November 1, 2022 10:38 AM2022-11-01T10:38:59+5:302022-11-01T10:43:09+5:30

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पीड़ितों से मिलकर आया हूं। दाह-संस्कार में भी गया। मैं भाजपा पर आरोप लगाना नहीं चाहता। यह गुजरात सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि जांच कराएं और जो तथ्य सामने आएं, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।

Morbi accident I postponed 5 trips Ashok Gehlot I was sad PM was doing the program | मोरबी हादसे को देखते हुए मैंने 5 यात्राएं स्थगित कर दी, बोले अशोक गहलोत- मुझे दुख हुआ पीएम कार्यक्रम कर रहे थे

मोरबी हादसे को देखते हुए मैंने 5 यात्राएं स्थगित कर दी, बोले अशोक गहलोत- मुझे दुख हुआ पीएम कार्यक्रम कर रहे थे

Highlightsअशोक गहलोत ने कहा,  मुझे दुख हुआ की PM कार्यक्रम कर रहे थे।राजस्थान सीएम ने कहा कि हमारी 5 यात्राएं थीं लेकिन सभी रद्द कर दिए।रविवार शाम पुल टूटने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर 134 हो गई है।

अहमदाबादः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज हमारी 5 यात्रा निकलने वाली थी लेकिन मोरबी हादसे को देखते हुए सभी यात्रा स्थगित कर दी। अशोक गहलोत ने हादसे के बीच भाजपा के कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें दुख हुआ कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम कर रहे थे। 

अशोक गहलोत ने कहा,  मुझे दुख हुआ की PM कार्यक्रम कर रहे थे। हमें उम्मीद थी कि मोरबी हादसे को देखते हुए BJP अपने कार्यक्रम स्थगित करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसकी जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में की जानी चाहिए। ताकि देशवासियों को सही जानकारी मिल सके। गलती या चूक कहां हुई है।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पीड़ितों से मिलकर आया हूं। दाह-संस्कार में भी गया। मैं भाजपा पर आरोप लगाना नहीं चाहता। यह गुजरात सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि जांच कराएं और जो तथ्य सामने आएं, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।

उधर, दिग्विजय सिंह ने मोरबी पुल हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस्तीफे की मांग की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मोरबी का दौरा किया।

राजकोट रेंज के महानिरीक्षक अशोक यादव ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार शाम पुल टूटने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर 134 हो गई है। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि इस आपदा के लिए सरकार जिम्मेदार है और मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

गौरतलब है कि पीएम मोदी आज मोरबी का दौरा करेंगे। पुलिस ने सोमवार को पुल का प्रबंधन करने वाले ‘ओरेवा’ समूह के चार लोगों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। ब्रिटिश-युग के इस पुल का रखरखाव और संचालन का काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

Web Title: Morbi accident I postponed 5 trips Ashok Gehlot I was sad PM was doing the program

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे