लाइव न्यूज़ :

Weather Alert: मुंबई में जारी रहेगा बारिश का कहर, राजस्थान और हिमाचल में भी जमकर बरसेंगे बादल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 11, 2018 15:59 IST

Monsoon Updates: पिछले 24 घंटों में मुंबई में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। अब गर्मी से बेहाल राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट। हिमाचल में तीन दिन तक जमकर बरसेंगे बदरा। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाईः लगातार पांच दिन से भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रही मुंबई के कई इलाकों में बुधवार को थोड़ी राहत मिली। अभी भी कई ट्रेन और विमान प्रभावित हैं जिसकी वजह से सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में महाराष्ट्र के पालघर में कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे फिलहाल मुंबई वासियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के दूसरे हिस्सों में भी मानसून पहुंच चुका है और अगले दो-तीन दिन में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। गर्मी में मार झेल रही राजधानी दिल्ली और राजस्थान में गुरुवार को बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भीषण बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मुंबई बारिश अपटेडः मंगलवार को मुंबई में 165.8 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं उपनगरीय इलाकों में 184.3 एमएम बारिश हुई। बुधवार सुबह बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। राहत और बचाव दलों ने करीब 2000 लोगों को सुरक्षित बचाया है। देखेंः- Pics: इस मॉनसून में भी मुंबई बदहाल, घरों में घुसा पानी, स्कूल बंद, यातायात प्रभावित

राजस्थान बारिश अपडेटः मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इससे तामपान में आंशिक गिरावट आएगी। मंगलवार को उदयपुर में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। 11 से 15 जुलाई के बीच कोटा, झालावाड़, बारां, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, पाली और प्रतापगढ़ समेत 13 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश बारिश अपडेटः हिमाचल में तीन दिन तक बादल जमकर बरसेंगे। हिमाचल में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश का दौर रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार रात को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज गोवा, मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है, इसके अलावा आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है। इससे पहले भी विभाग ने मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मानसूनमुंबई बारिशराजस्थानहिमाचल प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए