Pics: इस मॉनसून में भी मुंबई बदहाल, घरों में घुसा पानी, स्कूल बंद, यातायात प्रभावित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 10, 2018 04:02 PM2018-07-10T16:02:16+5:302018-07-10T16:02:16+5:30

Next

मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है।

भारी बारिश चलते जहां सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भरे पानी और रेलवे ट्रेक पर पानी भरने के चलते यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है।

मुंबई में भारी बारिश के चलते करीब 90 ट्रेन रद्द कर दी गईं है।

भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने सोमवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।

यहीं नहीं बल्कि बारिश की वजह से रविवार शाम कुर्ला में स्थित कई मकान गिर गए।

बारिश सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि देशभर के कई प्रदेशों में हो रही है।

वहीं सड़कों पर भी लंबे ट्रैफिक जाम लग रहे हैं। इस वजह से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इसके कारण कई इलाकों की सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

मुंबई में ही नहीं बल्कि भोपाल में भी भारी बारिश हो रही है। भोपाल में बारिश के साथ-साथ तुफान भी है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

टॅग्स :मुंबईMumbai