लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:23 IST

Open in App

ओडिशा विधानसभा के आठ दिवसीय मानसून सत्र की बुधवार को हंगामेदार शुरुआत हुई। विपक्षी दल कांग्रेस ने सूखे से उत्पन्न स्थिति पर विशेष चर्चा कराये जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने सदन द्वारा कुछ दिवंगत सदस्यों, शहीद सैनिकों और कोविड-19 महामारी का शिकार हुए अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही यह मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने प्रश्नकाल के बाद सूखे की स्थिति पर स्थगन प्रस्ताव चर्चा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नोटिस को स्वीकार कर लिया। हालांकि कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि अन्य सभी कामकाज रद्द कर दिये जाए और स्थिति पर एक विशेष चर्चा की जाए, जिसे उन्होंने ‘‘सबसे जरूरी’’ बताया।पात्रो के प्रश्नकाल शुरू किये जाते ही विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक अध्यक्ष के आसन के निकट आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे ‘‘किसान विरोधी’’ करार दिया।अध्यक्ष ने सदस्यों से शांति बनाये रखने की अपील की लेकिन हंगामा जारी रहा और उन्होंने सदन की कार्यवाही एक घंटे तक स्थगित कर दी। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है क्योंकि राज्य के 30 में से 27 जिलों में सूखे की स्थिति है। हालांकि एक घंटे के स्थगन के बाद सदन की बैठक दोबारा शुरू होने पर स्थिति सामान्य हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए