लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में मोनोक्लोनल थैरेपी की शुरुआत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई कोविड-19 के कुछ रोगियों के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी के लिए दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल को क्लीनिकल खुराकें मिल गयी हैं जिससे उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 70 प्रतिशत कम हो जाती है। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस पद्धति में मामूली से मध्यम स्तर के लक्षणों वाले रोगियों को एक खुराक में कासिरिविमैब और इमडेविमैब मिलाकर दी जाती है।

दक्षिण दिल्ली स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष अशोक सेठ ने कहा कि खुराक मिलने के बाद हमने बृहस्पतिवार से उपचार पद्धति शुरू कर दी है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें अपने अस्पताल में खुराक मिल गयी हैं। वे हमें कल मिलीं और आज से हम अपने उन रोगियों को देना शुरू कर रहे हैं जो इसके तय मानदंडों में सही बैठते हैं।’’

सेठ ने कहा कि फोर्टिस को अभी दो खुराक मिली हैं जिनका इस्तेमाल चार रोगियों के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक खुराक दो रोगियों को दी जा सकती है। हालांकि चूंकि एक पैक में दो वायल होते हैं और दो रोगियों का इलाज किया जा सकता है, इसलिए डोज खुलने के बाद और इसे रोगी को देने के बाद बाकी दवा को 24 घंटे के अंदर दूसरे रोगी को देना होता है।’’

कोविड-19 से ग्रस्त 84 वर्षीय मोहब्बत सिंह को मंगलवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी दी गयी थी और उसी दिन उन्हें घर भेज दिया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि सिंह मेदांता में इस थैरेपी का लाभ प्राप्त करने वाले पहले रोगी थे।

अस्पताल के एक अधिकारी ने दावा किया था कि यह कोविड-19 रोगी के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी का दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का पहला मामला है।

सेठ ने कहा कि सिप्ला और स्विट्जरलैंड की रोशे ने एंटीबॉडी की यह दवा बाजार में उतारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी के एक पैक में कासिरीविमैब और इमडेविमैब की 1332-1332 मिलीग्राम मात्रा होती है। एक पैक में दो वायल होते हैं इसलिए दो रोगियों का इलाज किया जा सकता है। एक रोगी के लिए प्रत्येक वायल की लागत करीब 59,750 रुपये आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे