लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लोकगीत गायक ने बांधा ऐसा समा, 50 लाख रुपयों की हुई बारिश

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2018 09:12 IST

इस कार्यक्रम में जिस समय लोक गायक भजन सुना रहा था उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने जमकर नोट बरसाए।

Open in App

अहमदाबाद, 20 मईः गुजरात में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है। यह बारिश एक या दो लाख रुपए की नहीं बल्कि पूरे पचास लाख रुपए की है। इनको गिनने के लिए मशीन का सहारा लिया गया और इकट्ठा करने वाले लोगों के पसीने छूट गए। दरअसल, यह मामला सूबे के वलसाड जिले के कलवदा गांव का बताया जा रहा है, जहां एक लोकभजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

खबरों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में जिस समय लोक गायक भजन सुना रहा था उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने जमकर नोट बरसाए। इस कार्यक्रम में भजन सुनने लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे, जो पूरा आनंद उठा रहे थे। 

बताया जा रहा है कि ये पैसे जलाराम मानव सेवा ट्रस्ट के लिए इकट्ठा किए गए हैं। इसे कार्यक्रम को गांव के सरपंच आशीष पटेल ने आयोजित करवाया था। लोकभजनों के दौरान इकट्ठे हुए नोटों से जलाराम मानव सेवा ट्रस्ट गांव के लिए एक एम्बुलेंस खरीदेगा। ये एम्बुलेंस गांव के बीमारों को अस्पताल पहुंचाने का काम करेगी।

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लोक गायक भजन सुना रहा है और कुछ लोग पैसे बरसाए जा रहे हैं। इसमें 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोट दिखाई दे रहे हैं। बरसाए गए नोटों को मशीन के जरिए गिना जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बैठे लोग दिखाई दे रहे हैं।बताया जाता है कि गुजरात में इस तरह के अयोजन अक्सर होते हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिसका मकसद दान करना होता है और प्रदेश में जब भी किसी समाज सेवा के कार्य के लिए फंड की आवश्यकता होती है तभी इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। कहा जाता है कि सारा पैसा समाज सेवा के लिए होता है। 

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो