लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : दलित महिला का शख्स ने किया बलात्कार, वायर किया अश्लील वीडियो, तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 16, 2021 19:45 IST

राजस्थान के उदयपुर में एक दलित लड़की के साथ एक शख्स ने रेप कर उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल ककर दिया । लड़की ये अपमान सह न सकी और उसने आत्महतया कर ली ।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने बलात्कार का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद की आत्महत्या लड़की के परिवार ने मौते के कई दिनों बाद मामला दर्ज करवायामृतका के परिवार ने पुलिस पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया

जयपुर :  राजस्थान के उदयपुर में एक दलित लड़की ने कथित तौर पर छेड़छाड़, धमकी और अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । लड़की की मौत के एक हफ्ते बाद उसके परिवार ने दावा किया है कि मामले का जांच अधिकारी आरोपी को बचा रहा है ।कथित तौर पर, लड़की ने 7 अक्टूबर को आत्महत्या करके अपनी जान ले ली और 5 अक्टूबर को उसका अश्लील वीडियो वायरल हो गया । मृतक लड़की के पिता के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और एक लड़के ने उसे धमकी दी ।

आरोपी को बचा रही पुलिस

लड़की के पिता ने सायरा पुलिस से संपर्क किया और 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई । 14 अक्टूबर को लड़की के परिवार ने उदयपुर के आईजी और एसपी को पत्र लिखकर सायरा पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया और उनसे बातचीत करने का आग्रह किया ।

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, लड़की के पिता को अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है । अगर उन्हें न्याय नहीं मिला । द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उदयपुर के एसपी राजीव पचर के अनुसार, पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की और आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपी का लड़की से संबंध था

पचर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से तस्वीरें बरामद की हैं और लड़की का पोस्टमार्टम किया गया है । एसपी ने कहा कि लड़की के परिवार ने पोस्टमार्टम के दिन शिकायत दर्ज कराई थी । उन्होंने कहा कि उस दिन कई लोग मौजूद थे लेकिन लड़की के परिवार ने कोई आपत्ति नहीं की ।

उन्होंने कहा कि लड़की के रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज कराने के करीब 4-5 दिन बाद आरोपी द्वारा उकसाने का आरोप लगाया जबकि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या उकसाने का दावा सही है, आरोपी ने लड़की के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल की है । पचर ने कहा, 'हम सायरा थाने के एसएचओ पर लगे आरोपों की भी जांच कर रहे हैं ।  

टॅग्स :राजस्थानक्राइमरेपUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील