लाइव न्यूज़ :

शहाबुद्दीन की HC में याचिका,कहा- 'नहीं मिलता पेट भर खाना, जेल में नहीं हो रहा अच्छा व्यवहार'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2018 09:33 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवादास्पद राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के द्वारा एक याचिका पेश की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सीबीआई और आप सरकार से बुधवार को जवाब मांगा है।

Open in App

नई दिल्ली (22 मार्च): दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवादास्पद राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के द्वारा एक याचिका पेश की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सीबीआई और आप सरकार से बुधवार को जवाब मांगा है। याचिका मे आरोप लगाते हुए कहा गया है  उन्हें पिछले साल फरवरी से कानून के खिलाफ और बिना किसी अदालती आदेश के यहां तिहाड़ जेल में एकांत कारावास में रखा गया है। 

इतना ही नहीं शहाबुद्दीन के साथ जेल के अंदर अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जा रहा है। दायर की गई याचिका नें कहा गया है कि उनको जेल में अकेले बंद कर दिया जाता है, जहां वो किसी से बात नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। शहाबुद्दीन की तरफ से कहा गया है कि उसे कोर्ट में पेश होने की इजाजत दी जाए ताकि वह बता सके कि जेल में उसके साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। 

शहाबुद्दीन के द्वारा कहा गया है कि उन्हें तिहाड़ जेल कैंटीन की सुविधा और विशेष तौर पर अंडा और दूध नहीं दिया जाता है। जबकि डॉक्टर के द्वारा उनको ये सब खाने को कहा गया है। ऐसे में अब तिहाड़ लाए जाने के बाद से उनका वजन 15 किलोग्राम घटा है।

शहाबुद्दीन पर फिलहाल 45 आपराधिक मामले चल रहे हैं। साल 2017 में पटना हाई कोर्ट ने शहाबुद्दीन को एसिड अटैक केस में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। सीबीआई पत्रकार राजदेव रंजन के हत्या के मामले में भी शाहबुद्दीन के खिलाफ जांच कर रही है।

टॅग्स :जेलक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया