लाइव न्यूज़ :

मोहाली धमाके को लेकर कांग्रेस ने आप पर साधा निशाना, अमित शाह से हमले की जांच में केंद्रीय एजेंसियों को शामिल करने का किया आग्रह

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2022 15:12 IST

पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया विंग मुख्यालय में रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मोहाली में हुए धमाके को लेकर ट्वीट किया। शेरगिल ने भगवंत मान को बताया केजरीवाल का प्रचार मंत्री।

नई दिल्ली: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया विंग मुख्यालय में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि, विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसे "चिंताजनक" और "चौंकाने वाला" करार दिया। ऐसे में अब इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। 

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार ऐसी घटना की जांच को संभालने में सक्षम नहीं है। इसके साथ ही शेरगिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय एजेंसियों को शामिल करने का आग्रह किया। शेरगिल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों को शामिल करने का आग्रह करता हूं क्योंकि आप सरकार इसे संभालने में सक्षम नहीं है, न ही उसकी सही मंशा है...पंजाब में आप सरकार राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक है।"

इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आप पंजाब सरकार पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित हो रही है। यही सही समय है जब भगवंत मान जी केजरीवाल के प्रचार मंत्री के बजाय पंजाब के मुख्यमंत्री की तरह पेश आएं। मोहाली में पुलिस कार्यालय पर हमला प्रशासन के लिए खतरे की घंटी/चेतावनी का काम करेगा!" 

बता दें कि धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ। विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।'' 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :पंजाबPunjab Policeकांग्रेसभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप