मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर कोविड-19 के खिलाफ जंग में दोनों राज्यों की सफलता की कामना की
By भाषा | Published: May 1, 2021 10:52 AM2021-05-01T10:52:31+5:302021-05-01T10:52:31+5:30
नयी दिल्ली, एक मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर कोविड-19 के खिलाफ दोनों राज्यों की लड़ाई में सफलता के साथ ही लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। दोनों ही राज्य देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान देने वाले उत्कृष्ट लोगों का घर हैं। कामना करता हूं कि दोनों ही राज्य कोरोना के खिलाफ जंग जीतें और वहां के लोग स्वस्थ रहें।’’
महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र और गुजरात भी शुमार हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।