लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी की मां के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मोदी ने कांग्रेस-द्रमुक पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:34 IST

Open in App

धारापुरम (तमिलनाडु), 30 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा पर मंगलवार को परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘आउटडेटेड 2जी मिसाइल’’ करार दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की मां का अपमान करने और तमिलनाडु की महिलाओं को निशाना बनाने को लेकर कांग्रेस व द्रमुक की आलोचना की।

अपनी चुनावी रैली में यहां राजा का नाम लिये बगैर मोदी ने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक ने अपनी ‘आउटडेटेड 2जी मिसाइल’ लॉन्च की है और इस मिसाइल का एक स्पष्ट लक्ष्य तमिलनाडु की महिलाएं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, “कुछ दिन पहले संप्रग द्वारा दागी गई इस मिसाइल को तमिलनाडु की नारी शक्ति पर हमला करने का स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया था।”

मोदी ने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस और द्रमुक ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की आदरणीय मां का अपमान किया।

उन्होंने कहा, “भगवान न करे, अगर वे (कांग्रेस और द्रमुक) सत्ता में आ गए तो वे तमिलनाडु में कई और महिलाओं का अपमान करेंगे।”

कुछ दिन पहले अपने प्रचार के दौरान राजा ने पलानीस्वामी के जन्म को लेकर कथित तौर पर आक्रामक अंदाज में टिप्पणी की थी और सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने इसे लेकर पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कांग्रेस और द्रमुक नेतृत्व को पार्टी नेताओं को नियंत्रित करने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के लोग सबकुछ देख रहे हैं और वे राज्य की महिलाओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण