लाइव न्यूज़ :

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत, कांग्रेस नेता के खिलाफ नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2023 14:09 IST

झारखंड उच्च न्यायालय ने "कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं" आदेश जारी करके राहुल गांधी को राहत दी, जो प्रभावी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड हाईकोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी2019 में कांग्रेस पार्टी की एक सभा में राहुल गांधी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थीकांग्रेस नेता को सूरत की एक अदालत के द्वारा 23 मार्च को 2 साल की सजा सुनाई गई थी

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने पीएम मोदी उपनाम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदीप मोदी नाम के बीजेपी कार्यकर्ता ने रांची सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 2019 में कांग्रेस पार्टी की एक सभा में राहुल गांधी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। 

मोदी सरनेम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान के दौरान, राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा, "नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी... इन सभी का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है? सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है?

दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दो मानहानि के मामले दायर किए गए थे, लेकिन बाद में निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने "कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं" आदेश जारी करके राहुल गांधी को राहत दी, जो प्रभावी रहेगा।

बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत के द्वारा 23 मार्च को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के आधार पर लोकसभा स्पीकर ने उन्हें अयोग्य करार दिया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीJharkhand High Courtकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम