लाइव न्यूज़ :

RTI में बड़ा खुलासा, मोदी सरकार ने गंगा मइया को दिया 3475 करोड़ रुपये का 'धोखा'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 6, 2018 11:03 IST

आरटीआई के जवाब में कहा गया कि ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं जिसमें यह तथ्य हो कि बीते चार साल में गंगा कितनी साफ हुईं।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जूनः एक सुचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के जरिए इसका खुलासा हुआ कि नरेंद्र मोदी सरकार के पास गंगा की सफाई को लेकर कोई लेखा-जोखा मौजूद नहीं है। आरटीआई में साल 2014 के बाद गंगा की सफाई से संबंधित आंकड़ा मांगे जाने पर मोदी सरकार ने कोई जानकारी ना होने की बात की। आरटीआई के जवाब में कहा गया कि ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं जिसमें यह तथ्य हो कि बीते चार साल में गंगा कितनी साफ हुईं।

गंगा की सफाई पर खर्च किए 3475 करोड़

हालांकि मोदी सरकार की ओर से यह जानकारी उपलब्‍ध कराई गई कि बीते चार सालों में सरकार ने गंगा की सफाई पर 3475.46 करोड़ खर्च कर दिए हैं। यही नहीं बीते वित्त वर्ष में सरकार ने इस पर सबसे ज्यादा खर्च किया। बीते वित्त वर्ष में मोदी सरकार ने कुल 1625.11 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। लेकिन सरकार को नहीं पता है कि ऐसा करने से कितने प्रतिशत तक गंगा साफ हो गई हैं।

पीएम मोदी ने खुद को बताया था गंगापुत्र

उल्लेखनीय है कि साल 2014 के चुनाव प्रचार के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में खुद के गंगा मां के बुलाने का  हवाला दिया था। इसलिए सरकार बनने पर उन्होंने गंगा सफाई के लिए एक नया मंत्रालय बना दिया और नामामि गंगे जैसी महत्वकांक्षी योजना चलाई।

शुरुआत में गंगा कायाकल्प मंत्रालय की जिम्मेदारी उमा भारती को दी गई थी। लेकिन उमा भारती की पार्टी में उपेक्षा के बाद उन्हें यह मंत्रालय और परियोजना से भी बाहर कर दिया गया। अब गंगा सफाई की जिम्‍मेदारी नितिन गडकरी को दी गई है। लेकिन खर्चों के अलावा इसमें कोई जानकारी सरकार के पास भी नहीं है। हाल ही में वाराणसी में गंगा सूखने की भी खबरें आई थीं।

2019 साथ लड़ेगी BJP-शिवसेना, उद्धव ठाकरे को आज मुंबई मनाने जा रहे हैं अमित शाह

वाराणसी के संतों का दावा था कि अब गंगा में केवल में सीवर का पानी ही बचा है। अगर गंगा में गिरने वाले सभी सीवर रोक दिए जाएं तो गंगा में और कोई पानी नहीं बचेगा। उधर साल 2019 में इलाहाबाद में महाकुंभ की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कुंभ वक्त गंगा में पानी छोड़े जाने के आसार हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउमा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी