लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरकार ने मनरेगा को बनाया प्रभावी', भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

By भाषा | Updated: June 9, 2020 05:34 IST

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की अहमियत को रेखांकित किया और इसे लाने के लिए अपनी पार्टी को श्रेय दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि योजना ने साबित किया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम है और स्पष्ट रूप से यह सबसे ज्यादा प्रभावी सरकारी योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देBJP ने कहा कि संप्रग सरकार में मनरेगा योजना "लूट " का पर्यायवाची थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कामगारों के लिए प्रभावी और उपयुक्त बनाया। भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा को और प्रभावी बनाया है और इसमें से भ्रष्टाचार खत्म किया है।

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि संप्रग सरकार में मनरेगा योजना "लूट " का पर्यायवाची थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कामगारों के लिए प्रभावी और उपयुक्त बनाया। पार्टी ने कांग्रेस के दावे को खारिज किया कि यह " सबसे प्रभावी योजना " थी। भाजपा की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब कांग्रेस ने मांग की की थी कोरोना वायरस संकट की वजह से मांग को पूरा करने के लिए "कांग्रेस की योजना" को व्यापक बनाया जाए।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की अहमियत को रेखांकित किया और इसे लाने के लिए अपनी पार्टी को श्रेय दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि योजना ने साबित किया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम है और स्पष्ट रूप से यह सबसे ज्यादा प्रभावी सरकारी योजना है।

इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा को और प्रभावी बनाया है और इसमें से भ्रष्टाचार खत्म किया है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने एक बयान में कहा कि मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल में मनरेगा के तहत 3.95 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1.75 लाख रुपये आवंटित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों को राहत देने के लिए भाजपा सरकार ने 40,000 करोड़ रुपये योजना के तहत आवंटित किए हैं, जो 2020-21 के बजट में पहले से ही आवंटित 61,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त हैं। हुसैन ने कहा, “मनरेगा पर कुछ कहने से पहले, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं को मनरेगा के तहत आंवटित कोष को देखना चाहिए। रोजगार गारंटी योजना संप्रग कार्यकाल में लूट का पर्यायवाची बन गई थी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोगों ने ‘‘दरकिनार’’ कर दिया है और अपने आपको प्रासंगिक बनाने के लिए वह झूठे आरोप लगा रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो