लाइव न्यूज़ :

2 महीने में शुरू हो सकता है 5जी परीक्षण, 1 लाख गांवों में वाई-फाई देगी मोदी सरकार

By संतोष ठाकुर | Updated: June 14, 2019 07:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देकॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) करीब 1 लाख गांवों में वाई-फाई कनेक्शन देगा.शैक्षिक संस्थानों और नई तकनीक के परीक्षण से जुड़ी संस्थाओं को तीन महीने की जगह एक वर्ष के लिए 5जी स्पेक्ट्रम दिया जाएगा.

मोदी सरकार का प्रयास है कि वह अगले दो महीने में 5जी स्पेक्ट्रम का परीक्षण शुरू कर दे. इसके लिए दूरसंचार आयोग, डिजीटल कम्युनिकेशन कमीशन ने स्वीकृति दे दी है. इस प्रयास के तहत स्टार्ट-अप, शैक्षिक संस्थानों और नई तकनीक के परीक्षण से जुड़ी संस्थाओं को तीन महीने की जगह एक वर्ष के लिए 5जी स्पेक्ट्रम दिया जाएगा. इसे परीक्षण स्पेक्ट्रम कहा जाएगा.

वहीं, इसके लिए केवल 5000 रु. की फीस वसूली जाएगी. इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) करीब 1 लाख गांवों में वाई-फाई कनेक्शन देगा. इस परीक्षण में चीन मूल की कंपनी हुवावे के शामिल होने पर प्रधानमंत्री के साइंटेफिक सलाहकार की समिति की सिफारिश का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि जिस तरह से सरकार एक-दो महीने में परीक्षण करना चाहती है, उससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि हुवावे को परीक्षण में शामिल होने का अवसर मिल पाएगा.

स्टार्ट अप, शैक्षिक संस्थानों और गैर व्यवसायिक कंपनियों के साथ ही व्यवसायिक कंपनियों को उनके उत्पाद, स्तर के आधार पर परीक्षण स्पेक्ट्रम दिया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही सीएससी को भारत नेट के फाइबर से एक लाख गांव में वाई-फाई हॉटस्पॉट शुरू करने की इजाजत देने के साथ ही इस फाइबर के सहारे वहां के शैक्षिक संस्थान, सरकारी कार्यालय को इंटरनेट से जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है. यह उसकी ओर से स्थापित किए जाने वाले एक लाख डिजीटल गांव से अलग होंगे.

बेहतरीन तकनीक का मूल्यांकन एक अधिकारी ने बताया कि 5जी परीक्षण की वजह यह है कि हम दुनिया के अन्य मुल्कों के साथ या उनसे पहले ही 5जी सेवा का परीक्षण शुरू कर पाएं. इसके लिए दुनिया के सभी मुल्कों की बेहतरीन तकनीक का मूल्यांकन किया जाएगा.

टॅग्स :मोदी सरकारवाईफाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?