लाइव न्यूज़ :

स्कूलों में योग को अनिवार्य बनाने पर मोदी सरकार ने दी सफाई, कहा-ऐसी कोई योजना नहीं

By भाषा | Updated: March 3, 2020 18:25 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर 2015 में 16 करोड़ 39 लाख रूपये, 2016 में 18 करोड़ तीन लाख रूपये, 2017 में 26 करोड़ करोड़ 42 लाख रूपये, 2018 में 37 करोड़ 68 लाख रूपये और 2019 में 38 करोड़ 23 लाख रूपये से अधिक व्यय किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों में योग को अनिवार्य बनाने की उसकी कोई योजना नहीं हैपिछले पांच साल में इसके आयोजन पर करीब 136 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं।

सरकार ने मंगलवार को संसद में स्पष्ट किया कि स्कूलों में योग को अनिवार्य बनाने की उसकी कोई योजना नहीं है हालांकि राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (एनसीएफ) 2005 के द्वारा योग को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा का अनिवार्य अंग बनाया गया है। आयुष मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

योग शिक्षा को अनिवार्य बनाने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है और अधिकतर विद्यालय राज्य सरकारों के कार्यक्षेत्र में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह संबंधित राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह छात्रों को उपुयक्त योग शिक्षा प्रदान करे। नाइक ने कहा, ‘‘योग को विद्यालयों में अनिवार्य बनाने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

तथापि राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (एनसीएफ) 2005 के द्वारा योग को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा का अनिवार्य अंग बनाया गया है। इसमें बीमारियों को फैलने से रोकने में योग के प्रभावों का लाभ उठाने की सिफारिश की गयी है।’’

देश में योग विश्वविद्यालय खोलने की सरकार की योजना के बारे में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि मसौदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अन्य बातों के साथ साथ यह भी प्रस्तावित है कि योग स्कूली शिक्षा और उच्चतम शिक्षा के पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग होगा।

हालांकि चौबे ने इस बात का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया कि क्या सरकार की योग विश्वविद्यालय खोलने की योजना है? अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से जुड़े एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में नाइक ने बताया कि पिछले पांच साल में इसके आयोजन पर करीब 136 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। नाइक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर 2015 में 16 करोड़ 39 लाख रूपये, 2016 में 18 करोड़ तीन लाख रूपये, 2017 में 26 करोड़ करोड़ 42 लाख रूपये, 2018 में 37 करोड़ 68 लाख रूपये और 2019 में 38 करोड़ 23 लाख रूपये से अधिक व्यय किए गए।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्ययोग: वैश्विक स्वास्थ्य को भारत का उपहार?, ये दस विशेष पहलें इस प्रकार

स्वास्थ्यInternational Yoga Day 2024: रोजाना करें इस प्राणायाम का अभ्यास, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

भारतInternational yoga Day: बीजेपी सांसद ने अनोखे अंदाज में मनाया योग दिवस, शरीर पर किया मिट्टी का लेप

भारतInternational yoga Day: तस्वीरों में देखिए जेपी नड्डा से लेकर केजरीवाल तक भारतीय नेताओं ने कैसे किया योग

भारतInternational yoga Day: मोदी ने गीता का उदाहरण देकर कहा, कर्म की कुशलता ही योग है, पढ़ें- पीएम के संदेश की 10 बड़ी बातें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?