International yoga Day: तस्वीरों में देखिए जेपी नड्डा से लेकर केजरीवाल तक भारतीय नेताओं ने कैसे किया योग

By रामदीप मिश्रा | Published: June 21, 2020 10:53 AM2020-06-21T10:53:05+5:302020-06-21T10:53:05+5:30

Next

कोरोना वायरस महामारी के बीच रविवार को डिजिटल माध्यम के जरिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga Day 2020) मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योग किया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने योग किया। योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर वर्ष उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने योग किया। इस साल की योग दिवस की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने योग दिवस के दिन योग किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद योग करते हुए।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर योग करते हुए।

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योग किया।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योग किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज International Yoga Day के अवसर पर रायपुर में अपने निवास पर योग किया।