लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- काम में तेजी लाना जरूरी, राजमार्ग निर्माण की रफ्तार दैनिक 60 किलोमीटर करना चाहते हैं

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:43 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अपनी अर्थव्यवस्था का बल बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए मैं दिन रात काम कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकारी ने कहा सड़क परियोजनाओं के निर्माण की गति दो से तीन गुना और तेज करने की जरूरत है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने हाल में कहा था कि उसने 2019-20 में 3,979 किलोमीटर के बराबर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूरा किया।

मुंबई:   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वह राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ा कर दैनिक 60 किलोमीटर तक पहुंचाने की योजना बना रहे है। उनका मानना है कि निर्माण तेज होने से देश की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस संक्रमण से लगे आघात से तीव्र गति से मुक्त होने में सहायता मिलेगी।

गडकरी निर्माण कंपनियों के मंच क्रेडाई-एमसीएचआई के सदस्यों के साथ वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपनी अर्थव्यवस्था का बल बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘ पहले मैने प्रति दिन 30 किलोमीटर राजमार्ग के निर्माण का लक्ष्य रखा था। हमने उसे प्राप्त कर लिया है। अब मैं इस लक्ष्य को 60 किलोमीटर प्रतिदिन करने का विचार कर रहा हूं।’’

गडकारी ने कहा सड़क परियोजनाओं के निर्माण की गति दो से तीन गुना और तेज करने की जरूरत है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने हाल में कहा था कि उसने 2019-20 में 3,979 किलोमीटर के बराबर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूरा किया। 2018-19 में 3,380 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित किया गया था।

गडकारी ने कहा कि रोजी, रोजगार के अवसर बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अवसंरचनात्मक ढांचे के विकास में गति लाना जरूरी है। 

टॅग्स :नितिन गडकरीसड़क दुर्घटनानेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप