लाइव न्यूज़ :

क्या 2019 के चुनाव से पहले केंद्र सरकार खेलेगी बड़ा दांव, करेगी किसानों का कर्ज माफ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 18, 2018 06:20 IST

तीन राज्यों में बनी सरकार ने किसानों को सौगात देते हुए सबसे पहले उनका कर्ज माफ किया है। ऐसे में अब क्या मोदी सरकार किसानों देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने की तैयारी में है।

Open in App

तीन राज्यों में बनी सरकार ने किसानों को सौगात देते हुए सबसे पहले उनका कर्ज माफ किया है। ऐसे में अब क्या मोदी सरकार किसानों देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने की तैयारी में है। तो इसका जबाव किसानों को निराश कर सकता है क्योंकि ये ना में है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी आम चुनाव से पहले केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में किसी बड़े कर्जमाफी की घोषणा नहीं करने वाली है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार के बाद ऐसी अटकलें जताई जा रही थीं कि अब केंद्र सरकार एक्शन के मूड में आकर किसान वोट लेने के लिए कर्ज माफ का ऐलान कर सकती है। करेज फर्म Credit Suisse की एक रिपोर्ट की मानें तो कृषि क्षेत्र की खराब स्थिति से 20 करोड़ मजदूरों पर असर पड़ रहा है और मौजूदा आर्थिक नरमी के इस दौर में यह राजनीतिक उलट-पलट और नए नीतिगत प्रयोगों का कारण बन सकता है।

 साथ ही  पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन  ने भी कर्ज माफी ना देने को लेकर हिदायत सरकार को दी है।अगर किसान कर्ज माफी की गई तो जीडीपी ग्रोथ रेट, जो कि फिलहाल 7.5-7.8 फीसदी है, के अनुमान में कटौती करनी होगी। जबकि जबकि कयास लगाया जा रहा है कि अगले साल आम चुनाव से पहले कृषि ऋण माफी की घोषणा की जा सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि औद्योगिक रफ्तार बेहतर है, जिससे कॉर्पोरेट बैंक भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, कंपनी ने रिपोर्ट में कहा है कि हम चुनाव से पहले किसी बड़े कृषि कर्ज माफी या वित्तीय प्रलोभन की उम्मीद नहीं करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कृषि क्षेत्र की खराब स्थिति से उत्पन्न अनिश्चितताएं ऐसे समय सामने आ रही हैं जब आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ रही है और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के पूर्वानुमान में कटौती की जा सकती है

कंपनी ने आसन्न चुनाव के बारे में कहा कि पिछले दो दशक में चुनाव का बाजार की दिशा पर कोई प्रत्यक्ष असर नहीं पड़ा है.रिपोर्ट में उद्योग जगत के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ कॉरपोरेट बैंकों के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की गई है।

(इनपुट भाषा के साथ )

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए