लाइव न्यूज़ :

रेल सेवाएं निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार!

By शीलेष शर्मा | Updated: December 12, 2020 10:29 IST

राजधानी दिल्ली के तीस हज़ारी और कश्मीरी गेट से सटी रेलवे कॉलोनी की ज़मीन को लीज़ पर देने की सभी औपचारिकतायें पूरी की जा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्रालय भारतीय रेल की खाली पड़ी करोड़ों की ज़मीन निजी कंपनियों को देने जा रही है। मंत्रालय ने हाल ही में पीपीपी मॉडल के तहत खाली पड़ी ज़मीन को विकसित करने के नाम पर बिड जारी कर निजी कंपनियों का रास्ता खोल दिया है।

नयी दिल्ली: सरकार भारतीय रेल को अन्य सरकारी उपक्रमों की तर्ज़ पर निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है, इसके संकेत उसी समय मिल गये थे जब रेल मंत्रालय ने चुनिंदा रेल गाड़ियों का संचालन निजी हाथों में दिया था। प्लेटफार्मों के सोंदियकरण और उनको मॉडल स्टेशन बनाने ,पुराने स्टालों के ठेकों को समाप्त कर निजी बड़ी कंपनियों को ठेके देने का काम रेल महकमा पहले ही कर चुका है। 

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार अब रेल मंत्रालय भारतीय रेल की खाली पड़ी करोड़ों की ज़मीन निजी कंपनियों को देने जा रही है। मंत्रालय ने हाल ही में पीपीपी मॉडल के तहत खाली पड़ी ज़मीन को विकसित करने के नाम पर बिड जारी कर निजी कंपनियों का रास्ता खोल दिया है। राजधानी दिल्ली के तीस हज़ारी और कश्मीरी गेट से सटी रेलवे कॉलोनी की ज़मीन को लीज़ पर देने की सभी औपचारिकतायें पूरी की जा चुकी हैं। इस बेशक़ीमती ज़मीन जो लगभग 21800 वर्गमीटर है की रिज़र्व प्राइस महज़ 393 करोड़ रखी गयी है। इसके बाद मंत्रालय की निगाह देश भर की 84 रेलवे कॉलोनियों पर लगी है। वाराणसी, देहरादून की कॉलोनियां पहले ही इसकी शिकार हो चुकी हैं। 

जानकारों का मानना है कि धीरे धीरे सरकार अधिकांश सेवाएँ निजी क्षेत्र में देने की तैयारी में है। कोरोना काल में बस ,विमान ,मेट्रो सेवाएँ शुरू हो गयीं लेकिन रेल सेवाएँ शुरू नहीं की गयी हैं ,मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि देरी का बड़ा कारण कुछ और सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी से जुड़ा है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा