लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार 'इंडिया' शब्द से डरती है", कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने जी20 के रात्रिभोज निमंत्रण विवाद पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2023 15:14 IST

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राष्ट्रपति भवन द्वारा 9 सितंबर को 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से जी20 का रात्रिभोज निमंत्रण भेजे जाने को मोदी सरकार के डर को बताया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार 'इंडिया' शब्द से डर गई हैयही कारण है कि 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम लिया जा रहा हैसंविधान के अनुच्छेद 1 में 'इंडिया' लिखा है, भला सरकार मनमाने तरीके से कैसे उसे हटा सकती है

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन द्वारा 9 सितंबर को 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से जी20 का रात्रिभोज निमंत्रण भेजे जाना मोदी सरकार के डर को बता रहा है। अब साफ हो गया है कि इस सरकार को 'इंडिया' शब्द से भी डर लगने लगा है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस देश के संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा 'इंडिया', भला कैसे कोई सरकार मनमाने तरीके से उसे हटा सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया', 'स्किल इंडिया', 'खेलो इंडिया' न जाने कितनी योजनाएं चलाईं। लेकिन अब वे 'इंडिया' शब्द से डरने लगे हैं। भारत के संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है 'इंडिया, दैट इज़ भारत'। भला इंडिया शब्द को कैसे हटाया जा सकता है।"

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के यह कहने के बाद विवाद खड़ा हो गया कि राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य 'भारत के राष्ट्रपति' के बजाय 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर निमंत्रण भेजा है।

दरअसल यह विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के इतिहास को कथिततौर पर विकृत कर रहे हैं और देश के विभाजन का प्रयास कर रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल पार्टियों का उद्देश्य है कि इंडिया में 'इंडिया' के माध्यम से जनता के बीच सद्भाव, सौहार्द, मेल-मिलाप और आपसी विश्वास बढ़े।

कांग्रेस नेता रमेश ने 'एक्स' पर कहा, “तो यह खबर वाकई सच है कि राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से निमंत्रण भेजा गया है। अब संविधान में अनुच्छेद 1 को पढ़ा जा सकता है, जो कहता है कि भारत, जो इंडिया है। राज्यों का एक संघ होगा। इसका सीधा अर्थ है कि केंद्र सरकार द्वारा "राज्यों के संघ" पर सीधा हमला हो रहा है।''

जयराम रमेश के अलावा कांग्रेस के लोकसभा सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य शशि थरूर ने भी केंद्र सरकार की ओर से जारी निमंत्रण पत्र को लेकर सत्ताधारी भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया है। थरूर ने कहा, "हालांकि इंडिया को "भारत" कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है। मुझे उम्मीद है कि सरकार इतनी मूर्ख नहीं होगी कि "इंडिया" नाम को पूरी तरह से ख़त्म कर दे, जो कि सदियों से देश की ब्रांड वैल्यू है।"

इस बीच केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि यह देश 'भारत' था और 'भारत' ही रहेगा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को हर चीज से दिक्कत है और मैं उनके लिए कुछ नहीं कहना चाहता। मैं 'भारतवासी' हूं, मेरे देश का नाम 'भारत' था और हमेशा 'भारत' ही रहेगा। अगर कांग्रेस को इससे दिक्कत है तो उन्हें खुद इसका इलाज ढूंढना चाहिए।"

टॅग्स :Pramod Kumar Tiwariकांग्रेसCongressभारतBharatIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?