लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को दी Y-Plus की सुरक्षा, बसपा सुप्रीमो को पहले से प्राप्त है Z-Plus का सुरक्षा घेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 3, 2024 10:27 IST

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय दल बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की मायावती के राजनीति उत्तराधिकारी आकाश आनंद उनके भाई आनंद कुमार के बेटे हैंबसपा प्रमुख मायावती को भी केंद्र सरकार की ओर से जेड प्लस और एनएसजी सुरक्षा प्राप्त है

लखनऊ: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय दल बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। बीते दिसंबर में मायावती ने बसपा में आकाश को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया था।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बसपा में नंबर दो की हैसियत रखने वाले आकाश आनंद अपने बुआ मायावती की देखरेख में फिलहाल पर्दे के पीछे से पार्टी का संचालन कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में सबसे दिलचस्प बात यह है कि केंद्र सरकार ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा उस राजनीतिक बदलाव के बाद दिया है, जिसमें यूपी के बलिया से आने वाले बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने हाल में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ को वोट दिया है।

हालांकि रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने संजय सेठ को वोट देने के बाद कहा था कि भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का उनका निर्णय उनका व्यक्तिगत था, जिसके बारे में उन्होंने वोट देने से पहले बसपा प्रमुख मायावती को सूचित कर दिया था, लेकिन विधायक उमाशंकर सिंह के उस कदम से कयास लग रहे हैं कि बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनावी खेमेबंदी कर सकती है।

आकाश आनंद को मिले वाई-प्लस स्तर की सुरक्षा की बात करें तो उसमें उन्हें सुरक्षा के लिए आवास पर पांच सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। केंद्र सरकार की ओर से वाई-प्लस सुरक्षा की यह श्रेणी आमतौर पर उन लोगों को दी जाती है, जिनके जान को खतरा होता है। इसमें आवास पर तैनात पांच सुरक्षाकर्मियों के अलावा छह व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी शामिल होते हैं, जो 24/7 तीन शिफ्टों में काम करते हैं।

केंद्र सरकार की ओर से बसपा में न केवल आकाश आनंद को प्रदान की गई है बल्कि स्वंय पार्टी प्रमुख मायावती को भी केंद्र सरकार की ओर से जेड प्लस और एनएसजी सुरक्षा प्राप्त है। इन दोनों के अलावा पार्टी में कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी हैं. जिनके पास Z और X सुरक्षा कवर है लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद को केंद्र की ओर से सुरक्षा कवर दिये जाने पर विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह कदम सुरक्षा से अधिक राजनीतिक है।

मालूम हो कि आकाश आनंद ने हाल ही में बसपा के लिए अपना लोकसभा अभियान शुरू किया है। बीते शुक्रवार को उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प रथ यात्रा का नेतृत्व किया। बताया जा रहा है कि पार्टी अब आकाश आनंद की चुनावी शुरुआत के लिए यूपी में एक सुरक्षित लोकसभा सीट की तलाश कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद को अंबेडकरनगर या बिजनौर किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव में खड़ा किया जा सकता है।

इस बीच, आकाश ने पार्टी में युवाओं को प्रेरित करने और उनमें से अधिक लोगों को बहुजन समाज से पार्टी में शामिल करने के लिए प्रेरित करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जनवरी में एक मिस्ड-कॉल अभियान शुरू किया था, जिसमें लोगों से एक निश्चित नंबर पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहा गया था और उन्हें वापस कॉल करने का वादा किया गया था। हालांकि अभियान का परिणाम अभी तक ज्ञात नहीं है, पार्टी के सूत्रों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दलित मतदाताओं पर डेटा एकत्र करना था।

टॅग्स :आकाश आनंदमायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर