लाइव न्यूज़ :

मंदिर तोड़ने की घटना से चावड़ी बाजार इलाके में साम्प्रदायिक तनाव, मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 17:13 IST

सेंट्रल दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में रविवार की रात मंदिर तोड़ने की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचावड़ी बाजार इलाके में रविवार की रात मंदिर तोड़ने की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। घर के बाहर मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ था विवाद

सेंट्रल दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में रविवार की रात मंदिर तोड़ने की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस के मुताबिक पीसीआर को रात 11.30 बजे सूचना मिली थी कि दो परिवारों के बीच घर के बाहर मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया है। जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती दोनों पक्षों की तरफ से लोग जमा हो चुके थे।

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया, 'हम मौके पर पहुंचे और भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद दोनों पक्षों को हौज काज़ी पुलिस स्टेशन लेकर आए।'

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि भीड़ एकबार फिर इकट्टा हो गई है और हौज काजी इलाके में एक मंदिर को तोड़ दिया गया है। डीसीपी ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया है और इलाके में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। इलाके में रिजर्व पुलिस बल भी तैनात किया गया है।  गुस्साए लोग मौके पर जुटे हुए हैं। फिलहाल स्थिति अभी पुलिस के नियंत्रण में है।

आम आदमी पार्टी के बागी नेता और विधायक कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मंदिर तोड़ने की बात कही। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली के हौजकाजी में कल रात एक मंदिर में पत्थर बरसाए गए और तोड़-फोड़ की गई। पहले पूरे इलाके में अफवाह फैलाई गई कि एक मुस्लिम लड़के की मॉब लिंचिंग हुई है, जबरदस्ती जय श्री राम बुलवाया गया है। इसके बाद मंदिर में, थाने में जो हुआ वो आपके सामने है।'

दिल्ली सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक इमरान हुसैन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब