लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में मॉब लिंचिंग: पीट-पीट कर हत्या की तीन घटनाओं के बाद आरोप प्रत्यारोप

By भाषा | Updated: June 30, 2018 09:40 IST

त्रिपुरा में एक ही दिन में पीट - पीट कर हत्या करने की तीन घटनाओं के बाद सत्तारूढ़और विप बीजेपी क्षी माकपा तथा कांग्रेस के बीच आरोप - प्रत्यारोप शुरू हो गया।

Open in App

अगरतला , 30 जून: त्रिपुरा में एक ही दिन में पीट - पीट कर हत्या करने की तीन घटनाओं के बाद सत्तारूढ़और विप बीजेपी क्षी माकपा तथा कांग्रेस के बीच आरोप - प्रत्यारोप शुरू हो गया। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव और कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने इन घटनाओं के लिए माकपा को जिम्मेदार ठहराया है जबकि वाम पार्टी और कांग्रेस ने इन मामलों के लिए नाथ को जिम्मेदार बताया है।

दरअसल , बुधवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के मोहनपुर उपमंडल की एक कॉलोनी में 11 वर्षीय एक लड़के का शव मिला था। उसके गले और पीठ पर गहरी चोट के निशान थे। नाथ ने कथित रूप से बयान दिया कि बच्चे के गुर्दे निकाल लिए गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तपस डे ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बच्चे के अंग निकालने की नाथ की आधारहीन टिप्पणी से भीड़ उत्तेजित हुई और वह इन मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। डे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में नाथ को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि लड़के के शरीर पर घाव से लगता है कि उसके गुर्दे निकाल लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री ने कल विधानसभा में बताया था कि लड़के के शव में से कोई अंग नहीं निकाला गया है। माकपा प्रवक्ता गौतम दास ने आरोप लगाया कि एक मंत्री कैसे बिना पुष्टि के ऐसे दावे कर सकता है ? उन्हें इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री देब ने कहा कि माकपा सरकार की छवि को खराब करने की साजिश रच रही है। इस संबंध में गिरफ्तार किए गए कई लोग माकपा के कार्यकर्ता हैं।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) स्मृति रंजन दास ने बताया कि पीट - पीट कर हत्या करने के मामलों में आज शाम तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कल रात दक्षिण त्रिपुरा जिले के कलाछारा में बच्चा - चोर होने के संदेह में भीड़ ने सुकांत चक्रवर्ती (33) की पीट - पीट कर हत्या कर दी।

 चक्रवर्ती राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग की एक टीम के सदस्य थे जो अफवाहों के खिलाफ अभियान चला रही थी।सिपाहीजाला जिला के बिशालगढ़ में एक अज्ञात महिला की उस समय पीट - पीट कर हत्या कर दी गयी जब वह चार लोगों के साथ एक वाहन में जा रही थी। पिटाई के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया।

तीसरी घटना में , कल पश्चिम त्रिपुरा के मुराबारी इलाके में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने उत्तर प्रदेश के एक रेहड़ी वाले की पीट - पीटकर हत्या कर दी जबकि दो अन्य को जख्मी कर दिया।मुख्यमंत्री देव ने आज लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। त्रिपुरा पुलिस महानिदेशक ए के शुक्ला ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पूरे राज्य में अगले 48 घंटे के लिए एसएमएस और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी