लाइव न्यूज़ :

मनसे ने मुम्बई में लगाए 'चला अयोध्या के पोस्टर', बाल ठाकरे के गेटअप में नजर आए राज ठाकरे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2022 15:23 IST

मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी ने पोस्टर लगाकर महाराष्ट्र की जनता से अपील की है कि वो आगामी 5 जून को पार्टी प्रमुख के साथ भारी संख्या में अयोध्या की ओर कूच करें और मनसे प्रमुख के साथ भगवान राम के दर्शन करें।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई में लगाया 'चलो अयोध्या' का पोस्टरमनसे प्रमुख राज ठाकरे आगामी 5 मई को अयोध्या जाएंगे राम लला का दर्शन करने के लिए राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए 3 मई तक वक्त दिया है

मुंबई: राज ठाकरे आगामी 5 मई को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबई में जगह-जगह इसकी घोषणा करते हुए पोस्टरों को चस्पा कर दिया है। मनसे की ओर से लगाये गये पोस्टरों पर लिखा है 'चलो अयोध्या'।

राज ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र की जनता से अपील की है कि वो आगामी 5 जून को पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के साथ भारी संख्या में अयोध्या की ओर कूच करें और मनसे प्रमुख के साथ भगवान राम के दर्शन करें।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीते रविवार को मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को उतारे जाने की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि यह एक सामाजिक मुद्दा है न कि धार्मिक मुद्दा।

इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि वो महाराष्ट्र सरकार को लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए दिये अपने 3 मई की तारीख पर अटल हैं और अगर सरकार उनके दिये समय सीमा के भीतर मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर नहीं उतरवाती है तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने दोगुने आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

रविवार को महाराष्ट्र दिवस पर औरंगाबाद के संस्कृत मंडल मैदान में आयोजित सभा में बोलते हुए ठाकरे ने कहा, "आज महाराष्ट्र का पहला दिन है। अब से चौथे दिन हमें जहां भी लाउडस्पीकर दिखाई दिया, हम उन लाउडस्पीकर के सामने दोगने आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।"

सभा को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख ने कहा कि हमारे लिए लाउडस्पीकर धार्मिक मुद्दा है ही नहीं, यह सीधे तौर पर राष्ट्रीय मुद्दा है। इसलिए मैं महाराष्ट्र सरकार को सीधे चेतावनी दे रहा हूं कि अगर वे हमारी मांग को हल्के में लेंगे तो हम 3 मई के बाद और कड़ा स्टैंड लेंगे।

ठाकरे ने कहा, "मस्जिदों पर लहे सारे लाउडस्पीकर कानूनी तौर पर अवैध हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहले ही आदेश दिया है कि लाउडस्पीकर से शोर गैर-कानूनी है। वो यहां संभाजीनगर में हमारी सभा को अवैध बता रहे हैं, कहते हैं कि यहां कॉलेज है, मंदिर है, अरे क्या सारी आपत्ति हमारे लिये ही है। किसने दिया आपको ऐसा करने का अधिकार?"

राज ठाकरे ने कहा कि हम राज्य पुलिस से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को रोकने की अपील करते हैं, अगर ऐसा नहीं होता है हम चुप नहीं बैठेंगे। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाअयोध्याशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना