लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः मजदूरों के दिलों से भूत का डर भगाने के लिए MLA ने श्मशान में बिताई रात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 26, 2018 08:50 IST

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में तेलुगूदेशम पार्टी के एक एमएलए ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

Open in App

हैदराबाद, 26 जून: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में तेलुगूदेशम पार्टी के एक एमएलए ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल इस एमएलए ने हाल ही में श्मशान में पूरी रात बिताई है।

 प्रदूषण जांच केंद्र के नाम पर चला रहा फर्जीवाड़ा, पुलिस ने यूपी, राजस्थान और हरियाणा से 6 को पकड़ा

कहा जा रहा है वह मजदूरों के अंदर से श्मशान के नवीनीकरण के काम के लिए डर को दूर करना चाहते थे। इस विधायक का नाम निम्माला रामा नायडू है, इसके जरिए वह बताना चाहते थे कि बुरी आत्माओं जैसी कोई चीज नहीं होती और इसी के चलते वह पूरी रात शमशान घाट में सोए और सुबह उठकर घर गए। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि मजदूर आराम से श्मशान में काम कर सकते हैं। 

वहीं, इसके बाद उन्होंने कहा है कि वह दो-तीन दिन और यहीं सोएंगे। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मजदूर श्मशान में काम करने से डर रहे हैं। उनके ऐसा करने से मजदूरों को हिम्मत मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्मशान में सुविधाएं नहीं हैं, ऐसे में आम लोगों की शिकायत के बाद श्मशान के नवीनीकरण के लिए विधायक को रकम दी गई, लेकिन कोई श्मशान में काम करने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में अंत में मजदूरों के दिल से डर दूर करने के लिए उन्होंने खुद वहां जाकर रात गुजारने का फैसला किया है। 

सीटों के बंटवारे पर जेडीयू का सख्त रुख, बोली- बीजेपी चाहे तो सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़े

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले एक मजदूर ने जला हुआ शव देख लिया, जिसके बाद डर फैल गया। क्या श्मशान में सोने में दिक्कत नहीं हुई? विधायक ने कहा कि मच्छरों ने बहुत काटा, लेकिन बाद में मैंने मच्छरदानी लगा ली थी। ऐसे में अब देखना होगा कि एमएलए के इस कदम के बाद मजदूर काम करने को तैयार होते हैं कि नहीं।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?