लाइव न्यूज़ :

बाहुबली MLA अनंत सिंह का मोदी पर हमला, कहा- इक्कौ पैसे का नहीं है प्रधानमंत्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 25, 2019 16:07 IST

अनंत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार फोन करके मुखिया और राशन डीलरों को हड़का रही है। जब फोन करके सरकार मुखियो को हड़काती है तो बताइए क्या बचा है।

Open in App

बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी पत्नी नीलम सिंह के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। जहां उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा गांव के मुखिया और राशन डीलरों को हड़काने का आरोप लगाया वहीं मोदी को एक भी पैसे का प्रधानमंत्री नहीं समझा है।

एशियाविले को दिए इंटरव्यू में अनंत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार फोन करके मुखिया और राशन डीलरों को हड़का रही है। जब फोन करके सरकार मुखियो को हड़काती है तो बताइए क्या बचा है। वहीं, नीतीश कुमार का हाथ थामने के सवाल पर अनंत ने साफ कर दिया कि वह कभी भी उनके साथ नहीं जाएंगे। 

उन्होंने एक बाहुबली की छवि पर वोट मांगने के सवाल के जवाब में कहा कि हमसे कौस सा डर है, मैं तो हाथ जोड़कर वोट मांगता हूं। डर तो सरकार से है। ये पुलिस और सरकार के जितने चैनल हैं उनसे तंग करवाते हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह एक्कौ पैसा का प्रधानमंत्री नहीं हैं।   

आपको बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका सामना प्रदेश के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से है। कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे अनंत दो बार जद(यू) के टिकट पर चुनाव जीते लेकिन मुख्यमंत्री से मतभेद होने पर अब निर्दलीय विधायक हैं। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती और शस्त्र कानून के तहत करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुंगेरबिहारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो