लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 240 नए मामले

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:17 IST

Open in App

आइजोल, 12 मई मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस के 240 नए मामले आए जो इस राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 8,035 पर पहुंच गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि जोराम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात को आइजोल जिले के 44 वर्षीय व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत होने के कारण राज्य में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 23 हो गई है।

संक्रमण के नए मामलों में आइजोल जिले में सबसे अधिक 183 मामले आए। इसके बाद सेरचिप में 20 और कोलासिब जिले में 14 मामले आए।

बाकी के मामले लुंगलेई, सैतुअल, सिआहा, लॉन्गतलई और खव्जोल जिलों में सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में असम राइफल्स के 43 कर्मी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान और दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 30 से अधिक बच्चे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 3,871 नमूनों की जांच की गई और उनमें से 6.20 प्रतिशत संक्रमित पाए गए।

मिजोरम में 2,010 लोग अब भी कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं जबकि 6,002 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में अभी तक कुल 3,37,235 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजाव्मी ने कहा कि 2,28,713 लोगों को टीका लग चुका है जिनमें से मंगलवार तक 51,260 लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक