Mizoram Assembly Elections 2023: मिजो नेशनल फ्रंट नेता और विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो ने दिया इस्तीफा, इस दल में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 11, 2023 06:32 PM2023-10-11T18:32:15+5:302023-10-11T18:33:21+5:30

Mizoram Assembly Elections 2023: मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को एक ही चरण में होंगे जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Mizoram Assembly Elections 2023 Mizo National Front leader and Assembly Speaker Lalrinliana Selo resigns will join bjp assembly chunav | Mizoram Assembly Elections 2023: मिजो नेशनल फ्रंट नेता और विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो ने दिया इस्तीफा, इस दल में होंगे शामिल

सांकेतिक फोटो

Highlightsविकास की शुरुआत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।विधानसभा चुनाव के लिए एमएनएफ ने टिकट देने से इनकार कर दिया था।बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल किए जाने की संभावना है।

Mizoram Assembly Elections 2023: मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता लालरिनलियाना सेलो ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह राज्य में विकास की शुरुआत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में चाल्फिल सीट जीतने वाले सेलो को अगले माह नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एमएनएफ ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल किए जाने की संभावना है।

सेलो ने विधानसभा उपाध्यक्ष एच लालबियाकज़ौवा को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मिजोरम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है... मैं अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में शामिल होऊंगा। ’’ मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को एक ही चरण में होंगे जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Web Title: Mizoram Assembly Elections 2023 Mizo National Front leader and Assembly Speaker Lalrinliana Selo resigns will join bjp assembly chunav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे