लाइव न्यूज़ :

मिथुन, दिलीप घोष ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, शिकायत दर्ज: तृणमूल नेता

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:23 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अप्रैल तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं- दिलीप घोष और मिथुन चक्रवर्ती ने 500 से अधिक लोगों की जनसभाएं आयोजित कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

इसने कहा कि इस मामले में निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष और अभिनेता से नेता बने चक्रवर्ती ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कोई सम्मान न करते हुए क्रमश: दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में जनसभाएं कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की मांग की है। चुनाव के आखिरी चरण में उनके जनसभाएं करने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।’’

रॉय ने साथ ही कहा कि आयोग ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। तृणमूल ने शुक्रवार और आज सुबह शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बावजूद दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने लोगों के हितों के मद्देनजर जनसभाएं बंद कर दी हैं।

तृणमूल सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव का लंबा कार्यक्रम राज्य में संक्रमण फैलने की वजह है।

रॉय ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों में टीकों, चिकित्सीय ऑक्सीजन और आवश्यक दवा रेमडेसिविर की कमी को दूर करने के लिए ‘‘पर्याप्त कदम नहीं उठाने’’ का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग!