लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के गायब छात्र नजीब की मां का आरोप- सीबीआई ने 'पक्षपातपूर्ण' जांच की

By भाषा | Updated: October 9, 2018 04:35 IST

उच्च न्यायालय नजीब की मां फातिमा नफीस के इस आरोप से सहमत नहीं हुआ कि सीबीआई राजनीतिक मजबूरियों के चलते क्लोजर रिपोर्ट रिपोर्ट दाखिल करना चाहती है।

Open in App

नई दिल्ली, आठ अक्टूबरः करीब दो साल पहले जेएनयू परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए छात्र नजीब अहमद की मां ने सोमवार को आरोप लगाया कि सीबीआई ने इस मामले में "पक्षपातपूर्ण" जांच की। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में सीबीआई को ‘क्लोजर रिपोर्ट ’ दाखिल करने की सोमवार को इजाजत दे दी। इस तरह, मामले की जांच अब बंद होने वाली है। 

उच्च न्यायालय नजीब की मां फातिमा नफीस के इस आरोप से सहमत नहीं हुआ कि सीबीआई राजनीतिक मजबूरियों के चलते क्लोजर रिपोर्ट रिपोर्ट दाखिल करना चाहती है। नफीस ने कहा कि वह इस फैसले के बाद अब उच्चतम न्यायालय में अपील करेंगी। उन्होंने ऐसी सभी माताओं से अपील की कि वे 15 अक्टूबर को संसद मार्ग पर मार्च करें जिन्होंने अपने बच्चों को खोने के दुख का सामना किया है।

उच्च न्यायालय के फैसले के बद नफीस जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दुखी हूं क्योंकि सीबीआई ने पक्षपातपूर्ण तरीकों से जांच की और उसका एकमात्र मकसद उन लोगों को बचाना था जिन्होंने मेरे बेटे पर हमला किया। मैं पहले ही दिन से अन्याय का सामना कर रही हूं।’’ उन्होंने दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया