लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दिया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:35 IST

Open in App

नोएडा, दो दिसंबर गौतमबुद्ध नगर में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख में विनीता कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पाल्म ओलंपिया सोसाइटी के पास से कार सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उनके हाथ से दो कंगन उतरवा लिए।

उन्होंने बताया कि बदमाश लूटपाट करने के बाद वहां से भाग गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के फिल्म सिटी के पास से दो बदमाशों ने रजनीश वत्स नामक व्यक्ति से उनका आईफोन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर में रहने वाले रमन खुगर ने थाने में शिकायत की है कि बीती रात वह, उनकी मां, पत्नी व बच्चे तथा पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपनी सोसाइटी के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तभी वहां पर हथियारबंद दो बदमाश आए, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उनके पास से मोबाइल फोन, सोने चांदी के जेवरात आदि लूट लिए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग