लाइव न्यूज़ :

मीसा भारती ने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों से लिया हार का बदला, 15 करोड़ के विकास कार्यों की अनुशंसा वापस

By विकास कुमार | Updated: June 15, 2019 13:50 IST

मीसा भारती के इस फैसले पर सत्ताधारी दल को बैठे-बैठाए मौका मिला गया है. बीजेपी-जदयू ने भारती पर निशाना साधा है. राजनीतिक हलकों से लेकर कई सामाजिक संगठनों ने भी मीसा भारती के इस फैसले की आलोचना की है.

Open in App
ठळक मुद्दे15 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए खर्च करने की सुविधा थी.बीजेपी-जदयू ने भारती पर निशाना साधा है.

लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती एक बार फिर चर्चा में हैं. फरवरी 2019 तक राज्यसभा के सांसद के तौर पर तीन साल पूरा करने के बाद भी उन्होंने एक भी योजना को सांसद निधि फंड से लागू करने की सिफारिश नहीं की थी. 

लोकसभा चुनाव से पहले अपनी उम्मीदवारी को लेकर आश्वस्त होने के बाद उन्होंने आनन-फानन में 15 करोड़ के विकास कार्यों की अनुशंसा की थी. तीन साल में एक सांसद के तौर पर उन्हें 15 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए खर्च करने की सुविधा थी. लेकिन चुनाव में हार के बाद मीसा भारती ने विकास कार्यों के लिए जो अनुशंसा की थी अब उसे रद्द करने का फैसला किया है. 

मीसा भारती की आलोचना 

मई के अंतिम सप्ताह में जिला योजना कार्यालय में उन्होंने पत्र लिख कर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त सहित सभी अनुशंसाओं को रद्द करने को लेकर चिट्ठी लिखी थी. फिलहाल यह मामला पटना के जिलाधिकारी के पास लंबित है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त अनुशंसाओं को वापस लेना अब मुश्किल है लेकिन जिन योजनाओं को अभी स्वीकृति नहीं मिली है उसे रद्द किया जा सकता है. 

मीसा भारती के इस फैसले पर सत्ताधारी दल को बैठे-बैठाए मौका मिला गया है. बीजेपी-जदयू ने भारती पर निशाना साधा है. राजनीतिक हलकों से लेकर कई सामाजिक संगठनों ने भी मीसा भारती के इस फैसले की आलोचना की है. वहीं, 2016 से लेकर 2019 तक राज्यसभा सांसद रहते एक भी विकास कार्य नहीं करवाने के लिए भी उनकी आलोचना हो रही है.   

टॅग्स :मीसा भारतीलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील