लाइव न्यूज़ :

पर्यटन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए सप्ताह भर की ऑनलाइन गतिविधियां शुरू की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए देश-विदेश में सप्ताह भर चलने वाली ऑनलाइन गतिवधियां शुरू कर दी है तथा 19 जून को ‘प्रतिरक्षा के लिए योग’ वेबिनार आयोजित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2015 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय पत्रकारों, विश्व के विभिन्न हिस्सों से प्रभावशाली व्यक्तियों और टूर ऑपरेटरों की मेजबानी करेगा।

मंत्रालय से जारी एक बयान के मुताबिक कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण यात्रा करने की सलाह नहीं दी जा रही है, ऐसे में पर्यटन मंत्रालय और भारत तथा विदेशों में इसके क्षेत्र कार्यालयों ने ‘योग के साथ रहें घर पर रहें’ विषय के साथ विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किये हैं।

सप्ताह भर चलने वाले योग दिवस समारोहों में योग के महत्व को दर्शाने वाले पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मंत्रालय के अकाउंट पर साझा किये जाएंगे।

मंत्रालय अनुभवी योग गुरुओं, ब्लॉगर और प्रभाशाली व्यक्तियों के साथ विभिन्न सत्रों का सीधा प्रसारण करने की भी योजना बना रहा है। इसमें यह बताया जाएगा कि योग ने उनके जीवन में क्या परिवर्तन किये हैं।

पर्यटन मंत्रालय इशा फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे ‘प्रतिरक्षा के लिए योग’ वेबिनार का आयोजन करेगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वेबिनार के दौरान, इशा फाउंडेशन के योग गुरु ‘सिंह क्रिया’ का प्रदर्शन करेंगे, जो एक आसान लेकिन शक्तिशाली योगासन है और यह प्रतिरक्षा तथा संपूर्ण क्षमता को बढ़ाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू