CAB के खिलाफ प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने रद्द किया शिलॉन्ग का दौरा, झारखंड जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 13, 2019 05:09 PM2019-12-13T17:09:30+5:302019-12-13T17:09:30+5:30

रविवार को नॉर्थ ईस्ट पुलिस अकादमी में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार और सोमवार को अमित शाह झारखंड जाएंगे।

Ministry of Home Affairs sources: Home Minister Amit Shah's Shillong program cancelled, will be in Jharkhand | CAB के खिलाफ प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने रद्द किया शिलॉन्ग का दौरा, झारखंड जाएंगे

CAB के खिलाफ प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने रद्द किया शिलॉन्ग का दौरा, झारखंड जाएंगे

Highlights गृह मंत्री अमित शाह का शिलॉन्ग में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अमित शाह शनिवार और सोमवार को झारखंड के दौरे पर जाएंगे।

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच अमित शाह ने अपना शिलॉन्ग का दौरा रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह का शिलॉन्ग में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। रविवार को नॉर्थ ईस्ट पुलिस अकादमी में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार और सोमवार को अमित शाह झारखंड जाएंगे।

शिलांग में हिंसक प्रदर्शनों के बाद विभिन्न हिस्सों में लगाए कर्फ्यू में शुक्रवार को सुबह दस बजे से 12 घंटे की ढील दी गई। अधिकारियों ने बताया इन इलाकों से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सदर और लुमदिंगजरी पुलिस थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात को कर्फ्यू लगाया गया था। इन थाना क्षेत्रों में उत्तरी शिलांग और मॉप्रेम के कम से कम 20 इलाके आते हैं। 

ईस्ट खासी हिल्स जिले की उपायुक्त एम. डब्ल्यू नांगब्री ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सदर और लुमदिंगजरी पुलिस थाना क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में सुबह दस बजे से रात दस बजे तक कर्फ्यू से छूट दी गई।’’ यहां मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवा अभी भी निलंबित है। 

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से 48 घंटे के लिए सेवा बंद कर दी गई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

Web Title: Ministry of Home Affairs sources: Home Minister Amit Shah's Shillong program cancelled, will be in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे