वीडियोः योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की फिसली जुबान, बोले- आज मना रहे हैं 59वां गणतंत्र दिवस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 26, 2018 04:31 PM2018-01-26T16:31:51+5:302018-01-26T16:33:22+5:30

अलीगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संदीप सिंह ने 69वां गणतंत्र दिवस की जगह 59वां गणतंत्र दिवस बोल दिया।

UP minister Sandeep singh says, we are celebrating 59th Republic Day | वीडियोः योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की फिसली जुबान, बोले- आज मना रहे हैं 59वां गणतंत्र दिवस

वीडियोः योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की फिसली जुबान, बोले- आज मना रहे हैं 59वां गणतंत्र दिवस

आज पूरा देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यूपी के अलीगढ़ में योगी सरकार के एक मंत्री की जुबान फिसल गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा, 'आज हम देश का 59वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।' संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पोते हैं। देखिए वीडियो...


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस गणतंत्र दिवस पर 10 आसियान देशों के शीर्ष नेता मेहमान हैं। इन सभी की मौजूदगी में भारत सैन्य कौशल और सांस्कृतिक विविधता की झलक राजपथ पर पेश कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने आवास में तिरंग झंडा लहराया। यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराकर लोगों गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

Web Title: UP minister Sandeep singh says, we are celebrating 59th Republic Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे