लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बिहार के दानापुर में खनन विभाग की टीम पर हमला, बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने महिला अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

By आजाद खान | Updated: April 18, 2023 09:53 IST

मामले में आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि "बिहार सरकार के संज्ञान में ये बात आई है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देष दिया है कि वीडियो में दिखने वाले लोगों को चिह्नित कर, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बिहार के दानापुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों द्वारा खनन विभाग के अधिकारी पर हमला करते देखा गया है। इन लोगों द्वारा एक महिला अधिकारी पर भी हमला हुआ है।

पटना:  बिहार के दानापुर के बिहटा प्रखंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें खनन विभाग के अधिकारी पर हमला होते दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को गाली देते हुए खनन विभाग के अधिकारी पर हमला करते हुए उन्हें दौड़ाते और मारते हुए देखा गया है। ऐसे में घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंची है। 

दरअसल, बालू की ओवरलोडिंग को चेक करने के लिए सोमवार को खनन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन पर वहां बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने हमला बोल दिया और जमकर पथराव किए है। बता दें कि बालू की ओवरलोडिंग की चेकिंग के लिए एक महिला अधिकारी भी गई थी जिसके साथ भी मारपीट की घटना सामने आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, खनन विभाग के अधिकारियों को यह सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव में बालू की ओवरलोडिंग हो रही है। ऐसे में सूचना के आधार पर जब जिला खनन पदाधिकारी और जिला महिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और चेकिंग करने लगे तो उन पर हमला हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी है जिसमें खनन विभाग के अधिकारियों पर हमला होता दिख रहा है। 

यहां देखें वीडियो- नोट: वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि अधिकारियों पर पथराव किए जा रहे है और वह वे लोग जान बचाकर घटनास्थल से भागते दिख रहे है। यही नहीं वीडियो में महिला अधिकारी पर हमला करते हुए देखा गया है और अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा गया है। इस घटना से जुड़े सोशल मीडिया पर जारी वीडियो की पुलिस ने भी पुष्टी की है। 

44 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में बोलते हुए पटना एसएसपी राजेश कुमार ने बताया है कि अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुमार ने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने महिला अधिकारी पर हमला किया है उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। उनके मुताबिक, इस हमले में जिला खनन अधिकारी और दो खनन निरीक्षकों सहित तीन घायल हुए हैं। सभी इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। 

इस पर बोलते हुए आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि "बिहार सरकार के संज्ञान में ये बात आई है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देष दिया है कि वीडियो में दिखने वाले लोगों को चिह्नित कर, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।" 

टॅग्स :बिहारPoliceवायरल वीडियोनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम