लाइव न्यूज़ :

गुना जिले में खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, तीन लोगों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2021 12:53 IST

Open in App

गुना (मप्र), पांच नवंबर मध्य प्रदेश के गुना जिले में बरखेड़ा के पास शुक्रवार तड़के एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण बस में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य यात्री झुलस गए।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी मुनीश राजोरिया ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 वर्षीय एक लड़के सहित चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मिनी बस में 28 लोग सवार थे और ये लोग इंदौर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे तभी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि गुना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर चाचौड़ा कस्बे के पास बरखेड़ा में शुक्रवार सुबह पांच से छह बजे के बीच मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद विस्फोट हुआ और मिनी बस में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग बस में सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े और अनेक लोगों को जलती बस से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि इंदौर निवासी दुर्गा (13), माधो (20) और खरगोन के रहने वाले रोहित जलती बस में फंस गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए