लाइव न्यूज़ :

Milk price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, दिल्ली-एनसीआर में अब चुकाने होंगे इतने पैसे

By वैशाली कुमारी | Updated: July 10, 2021 13:43 IST

रविवार से संशोधित कीमतों के अनुसार अब मदर डेयरी के फुल क्रीम की कीमत 55 रुपये लीटर से बढ़कर 57 रुपये लीटर हो गई है। वहीं टोंड मिल्क की कीमत 45 रुपये लीटर से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमदर डेयरी ने कहा है कि पिछले एक साल में डेयरी किसानों से दूध की खरीद लागत में 8-10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है मदर डेयरी ने यह भी कहा कि 11 जुलाई से पूर्व और मध्य उत्तर प्रदेश, मुंबई, नागपुर और कोलकाता सहित प्रमुख बाजारों में दूध कि कीमतों में संशोधन किया जा रहा है मदर डेयरी का दूध देश भर के 100 से अधिक शहरों में उपलब्ध है

दिल्लीमदर डेयरी ने लागत बढ़ने के कारण रविवार से दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी के द्वारा दूध की कीमतों को आखिरी बार दिसंबर 2019 में संशोधित किया गया था।

मदर डेयरी ने कहा है कि पिछले एक साल में डेयरी किसानों से दूध की खरीद लागत में 8-10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और अन्य परिचालन लागत भी बढ़ी है। इसके साथ ही बढ़ोतरी का हवाला देते हुए मदर डेयरी ने कहा कि वह "11 जुलाई, 2021 से दिल्ली एनसीआर में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की  बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर है।"  बता दें कि 1 जुलाई को अमूल ने भी सभी शहरों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

मदर डेयरी ने यह भी कहा कि 11 जुलाई से पूर्व और मध्य उत्तर प्रदेश, मुंबई, नागपुर और कोलकाता सहित प्रमुख बाजारों में दूध कि कीमतों में संशोधन किया जा रहा है, जो बाजारों में मौजूदा एमआरपी पर 2 रुपये प्रति लीटर है।

मदर डेयरी का दूध देश भर के 100 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। यह दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध बेचती है, जबकि इसकी कुल बिक्री 35 लाख लीटर प्रतिदिन है।

 दूध के दाम बढ़ाने को लेकर कम्पनी द्वारा जारी किये गए एक बयान में कहा गया है कि , "कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही चल रही महामारी के कारण दूध उत्पादन  संकट का सामना कर रही है।"

मदर डेयरी ने कहा, यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले तीन-चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में दूध खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उपभोक्ता कीमतों को बरकरार रखा गया।

रविवार से संशोधित कीमतों के अनुसार अब मदर डेयरी के फुल क्रीम की कीमत 55 रुपये लीटर से बढ़कर 57 रुपये लीटर हो गई है। वहीं  टोंड मिल्क की कीमत 45 रुपये लीटर से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डबल टोंड दूध (लाइव लाइट) के दाम 39 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 41 रुपये हो गए हैं। 

आधा लीटर दूध के पाउच की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें कल यानी रविवार (11 जुलाई 2021) से प्रभावी होंगी।

टॅग्स :मदर डेयरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल